Sunday, July 26, 2026

देवघर में ‘वर्दी गैंग’ का भंडाफोड़, वर्दी पहनकर पुलिस बनकर करते थे लूट, 10 अपराधी गिरफ्तार

देवघर : झारखंड के देवघर में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने वाले कुख्यात ‘वर्दी गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पुलिस की वर्दी पहनकर राहगीरों और वाहन चालकों को रोकता था तथा तलाशी के नाम पर उन्हें डरा-धमकाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 18 से ज्यादा नक्सलियों का सरेंडर, ऑपरेशन नवजीवन का दिखा असर

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना मो. फखरुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने जसीडीह, मोहनपुर, देवघर और आसपास के इलाकों में हुई कई लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अपराधी खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों का विश्वास जीतते थे और फिर तलाशी के बहाने नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस की छापेमारी में गिरोह के पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, पुलिस जैसी पांच कैमोफ्लाज वर्दियां, पांच कैमोफ्लाज कैप, पांच टी-शर्ट, चार प्लास्टिक डंडे (राइफल जैसे डमी उपकरण) तथा दो होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर