Sunday, November 1, 2026

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सराहा, ये कहा

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़े पर प्रतिक्रिया दी है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ज़िम्मेदारी बदलती रहती है, लेकिन राष्ट्रहित के लिए किया गया काम समय के साथ प्रेरणादायी बन जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है, उसकी चेतना को संस्कारित करती है और उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करती है.”

इसे: राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों पर हुए बल प्रयोग को लेकर जवाबदेही की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान को सराहा

उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी राष्ट्रदृष्टि को अपने कार्य का आधार बनाया. विद्यार्थी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका सतत प्रयास रहा कि भारत का प्रत्येक युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान सके, अपनी जड़ों पर गर्व करे और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सक्रिय भागीदार बने. उनके नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास हुए. उनके प्रयासों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में नए विमर्शों, नई संभावनाओं और नए आत्मविश्वास का संचार किया.”

सार्वजनिक जीवन में बदलते हैं दायित्व

योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “सार्वजनिक जीवन में दायित्व बदलते रहते हैं, किंतु राष्ट्रहित में किया गया समर्पित कार्य समय के साथ और अधिक प्रेरणादायी बन जाता है. धर्मेंद्र प्रधान जी, शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण दूरदर्शी नेतृत्व व अथक प्रयासों के लिए हृदय से आभार एवं साधुवाद. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आपकी ऊर्जा, अनुभव और कर्मनिष्ठा आगे भी ‘विकसित भारत’ की विकास यात्रा को नई दिशा व नई गति प्रदान करती रहेगी. सार्वजनिक जीवन की आगामी यात्रा के लिए अनंत शुभकामनाएं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर