Wednesday, November 4, 2026

27वीं कारगिल विजय दिवस पर PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – ‘पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी देशभक्ति’

नई दिल्ली: 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी देश के सैनिकों द्वारा दिखाया गया असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सराहा, ये कहा

पीढ़ियों को करती रहेगी प्रेरित

पीएम मोदी ने लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है। बेहद कठिन परिस्थितियों में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

दुश्मनों को घुटने टेकने पर किया मजबूर 

कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “‘कारगिल विजय दिवस’ भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊंचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद, हमारे वीर जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ‘कारगिल विजय दिवस’ पर उन सभी वीर सपूतों का स्मरण कर नमन करता हूं, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा।”

यह सामान्य दिन नहीं

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा “कारगिल विजय दिवस, हमारे लिए एक सामान्य दिन भर नहीं है। यह हर उस युवा के लिए प्रेरणा का दिन है, जो व्यक्तिगत सफलता और राष्ट्रीय कर्तव्य के बीच का अंतर समझना चाहता है। यह दिन हमें सिखाता है कि ‘बलिदान’ और ‘सेवा’ का भाव ही किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होता है।”

सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा देश

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी बलिदान सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “भारत की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कारगिल विजय दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।”

बता दें कि आज भारत 1999 के कारगिल युद्ध में मिली जीत की याद में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह दिन ऑपरेशन विजय की सफल समाप्ति का प्रतीक है और उन 527 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने कारगिल क्षेत्र की रणनीतिक ऊंचाइयों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर