Friday, October 30, 2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद पसरा सन्नाटा, अपने अपने घर लौटे सभी प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मांगों को केंद्र सरकार की ओर से मान लिए जाने के बाद दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर एक महीने से भी अधिक समय से चल रहा आंदोलन व धरना प्रदर्शन शनिवार रात ख़त्म हो गया.

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिलने पर प्रल्हाद जोशी ने कहा, “पूरी क्षमता के साथ करेंगे काम”, प्रधान पर बोले ‘फिर मुलाक़ात होगी’

प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील

WhatsApp Image 2026 07 26 at 09.14.08

शनिवार शाम प्रदर्शन ख़त्म होने की घोषणा के बाद वहां मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अपने घर लौट चुके हैं. प्रदर्शन के लिए बनाया गया मंच और लगा टेंट भी हटा दिया गया. रविवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर कुछ पुलिस वाले तैनात नजर आए और बैरिकेड्स लगे हुए हैं, लेकिन पुलिस बल पहले के मुक़ाबले अब काफ़ी कम है. इससे पहले शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार की ओर से सभी मांगों को मान लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील की थी.

मेट्रो स्टेशन खोले गए

इधर शनिवार को जंतर मंतर स्थित प्रदर्शन के ख़त्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं. इससे पहले पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के कारण आसपास के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फ़ैसला डीएमआरसी ने किया था. शनिवार को एक्स पर पोस्ट में डीएमआरसी ने फिलहाल सिर्फ़ चार मेट्रो स्टेशनों के खुलने की जानकारी दी.

‘यह सिर्फ़ ट्रेलर, पिक्चर बाकी’

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह सिर्फ़ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. उन्होंने कहा, “देश का युवा अब जाग चुका है. देश का युवा ही इस देश की समस्याओं का समाधान करेगा. एक पार्टी और एक आंदोलन के तौर पर हमारी लड़ाई यहीं ख़त्म नहीं हो रही है.” सौरव दास ने कहा, “अब सीजेपी देशभर में जाएगी, युवाओं की बात सुनेगी, उनके लिए बेहतर नीतियां तैयार करेगी और हर स्तर पर जवाबदेही की मांग जारी रखेगी.” उन्होंने कहा, “यह सिर्फ़ शुरुआत है. अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर