Sunday, July 26, 2026

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य, कहा – ‘चेतावनी देते हैं कि…’

पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को छात्रों के नीट पेपर लीक मामले में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर आधी रात जेल भेजे गए पूर्व मंत्री व लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर उनके छोटे भाई व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचने पर इस पर प्रतिक्रया दी. उन्होंने कहा, “यह आग्रह नहीं चेतावनी है कि जिन्हें जेल में डाला गया है, जो छात्र हैं, उनसे मुकदमा वापस लिया जाए. रिहा किया जाए. नहीं किया जाता है तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे.”

इसे भी पढ़ें: लोग खड़े हो जाएं, जनता खड़ी हो जाए तो सत्ता में बैठे लोगों को झुकना पड़ता है : प्रशांत किशोर

आंदोलन करने वालों को धन्यवाद

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन छात्रों ने पेपर लीक को लेकर आंदोलन किया है उन सभी लोगों को हम धन्यवाद देते हैं. उन लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी है. इसमें विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है. इस लड़ाई में हम लोग भी शामिल हुए.

तेजस्वी यादव ने कहा, “सवाल खड़ा होता है कि शनिवार जो समझौता हुआ कि जितने भी लोगों को पर मुकदमा हुआ है इस आंदोलन में चाहे जिन राज्यों में ये आंदोलन हुआ है, वो वापस लिया जाएगा… बिहार लोकतंत्र की जननी है… बिहार देश को राह दिखाता है… बिहार के हर जिलों में जिस प्रकार से सरकार और पुलिस ने कार्रवाई की, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया गया, गलत धाराओं में मुकदमा किया गया, जब तय हो गया कि जितने भी आंदोलनकारी हैं उनके ऊपर से मुकदमा वापस लिया जाएगा तो बिहार में जबरन केस कर जेल में डाला जा रहा है…”

‘…तो हम लोग आंदोलन करेंगे’

तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे कई विधायक को उठाया गया. माले के विधायक सौरभ को उठाया गया. हमारे बड़े भाई तेज प्रताप को गिरफ्तार किया गया. धाराएं लगाई गईं. आग्रह नहीं चेतावनी देते हैं कि जिन्हें जेल में डाला गया है, जो छात्र हैं, उनसे मुकदमा वापस लिया जाए. रिहा किया जाए. नहीं किया जाता है तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे.”

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे पर न वोट मिला… ना चेहरे पर वोट हुआ… ना काम पर वोट मिला… जो सड़कछाप गुंडा है. दुर्भाग्य है कि पुलिस को भी गुंडा बनाने का काम किया गया. कल छात्रों पर एके-47 से गोली चलाई गई…”

बहन रोहिणी आचार्य ने लिखा

इधर भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर उनकी बहन व लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट में लिखा,  “तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी बिहार के सम्राट सरकार की तानाशाही .. बिहार के मुख्यमंत्री से पूछता है बिहार.. क्या शिक्षा – व्यवस्था को सुधारने की मांग के साथ जारी छात्रों – युवाओं के आंदोलन, प्रदर्शन को समर्थन देना अपराध है? सम्राट सरकार की पुलिस के द्वारा तथ्यहीन व् झूठे आरोपों में तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया जाना साफ़ तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हैl

उन्होंने आगे लिखा, “छात्रों, युवाओं व जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाना हर भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार एवं दायित्व है और अपने इसे अधिकार एवं दायित्व का निर्वहन करने की एवज में बदले की भावना से गिरफ़्तारी की गयी है तेज प्रताप यादव की l विरोध प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किया जाना स्पष्ट तौर पर सरकार के खिलाफ उभरे असंतोष को दबाने की दमनात्मक तानाशाही कार्रवाई का हिस्सा है.”

“सम्राट सरकार प्रशासन एवं पुलिस बल का दुरूपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को डराने और जन आंदोलनों के प्रभाव को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ये कैसा न्याय है .. ये कैसा चलन है .. ये कैसी रीत है .. जिसमें सात खून का आरोपी मुख्यमंत्री बन जाता है और देश के युवा भविष्य के लिए आवाज उठानेवाले , संघर्ष करने वाले बेगुनाह को झूठे आरोपों में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है ?”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर