Sunday, November 1, 2026

लोग खड़े हो जाएं, जनता खड़ी हो जाए तो सत्ता में बैठे लोगों को झुकना पड़ता है : प्रशांत किशोर

पटना : जन सुराज पार्टी के संस्थापक व बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि जंतर मंतर समेत पूरे देश में लोगों ने देखा कि लोग खड़े हो जाएं, जनता खड़ी हो जाए तो सत्ता में बैठे लोगों को झुकना पड़ता है. दिल्ली के जंतर मंतर में प्रोटेस्ट किसी एक सोनम वांगचुक का नहीं था, प्रोटेस्ट में आए हजारों लोग सीजेपी का झंडा लेकर सीधे नहीं आए थे. जितने भी युवा थे रोज-रोज हो रहे पेपर लीक से, बेरोजगारी से, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था से परेशान थे.

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सराहा, ये कहा

ये रुकने वाला नहीं

आगे उन्होंने कहा कि वो किसी एक नेता के पीछे नहीं आए थे, अपने व अपने बेहतर भविष्य के लिए आए थे. खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली बीजेपी की 3 दिन के अंदर सारी हेकड़ी बाहर हो गई. धर्मेंद्र प्रधान को जाना पड़ा. आगे देखिए ये शुरुआत है, ये रुकने वाला नहीं है. वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीजेपी के लोग यदि बिहार आते हैं और छात्रों के साथ जुड़कर उनके मुद्दे पर काम करना चाहते हैं तो स्वागत है.” प्रशांत किशोर रविवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

हम साथ हैं

प्रेस कांफ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा कि हर वो व्यक्ति जो इस सरकार के अलोकतांत्रिक व्यवहार को और उनके कामकाज को चुनौती देना चाहता है हम साथ हैं. दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे यह कह रहे हैं कि दिल्ली के प्रोटेस्ट के बाद उनका अगला टारगेट बिहार है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, विधानसभा प्रभारी रामबली चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार सहित अन्य नेता मौजूद थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर