Friday, July 24, 2026

श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर देवघर पहुंची डीजीपी तदाशा मिश्र, बाबा मंदिर व बासुकीनाथ धाम में की पूजा अर्चना

रांची : 31 जुलाई से देवघर में शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र शुक्रवार को देवघर व दुमका के दौरे पर पहुंची. इस दौरान बाबा मंदिर में पूरी धार्मिक रीति रिवाजों के साथ उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान दर्शन-पूजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य में शांति व समृद्धि की कामना करते हुए महादेव का आशीर्वाद लिया. मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच गर्भगृह में दर्शन कराए गए.

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JPSC सदस्य जमाल अहमद के खिलाफ ACB जांच की मांग की

बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के उपरांत डीजीपी तदाशा मिश्रा प्रसिद्ध फौजदारी दरबार, बाबा बासुकिनाथ मंदिर (दुमका) पहुंचीं. वहां भी उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना संपन्न की. पूजा के पश्चात पुलिस अधिकारियों के संक्षिप्त काफिले के साथ वे झारखंड की उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हो गईं.

दुमका पहुंचने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा संताल परगना प्रमंडल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय ‘प्रमंडलीय अपराध समीक्षा बैठक’ की अध्यक्षता करेंगी. इस बैठक में विशेष रूप से डीआईजी संताल परगना क्षेत्र और देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा के एसपी शामिल होंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर