नई दिल्ली : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिनों के बाद अनशन ख़त्म करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में गुरुवार मध्य रात्रि के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “अभी कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों बाद अपना उपवास तोड़ा.”
Highlights:
इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में तोड़ा अनशन, लोगों से की ये अपील, अभिजीत दीपके ने कहा
सरकार के जाल में न फँसें
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने वांगचुक की अनशन खत्म करने वाली तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने लिखा, ”अनशन तोड़ना ही था तो किसी और के हाथ से लोड़ लेते सर. ऑप्टिक्स नाम की भी कोई चीज़ होती है.’
उन्होंने एक दूसरी पोस्ट में लिखा, ”प्रिय वांगचुक, हम आपका सम्मान करते हैं. लेकिन प्रदर्शनकारियों से देशभर में घूमकर प्रधानमंत्री जी को एक रिपोर्ट सौंपने का सुझाव काम नहीं करेगा. कृपया सरकार के जाल में न फँसें और 26 दिनों में हासिल की गई नैतिक बढ़त को कमज़ोर न करें. यह आंदोलन इससे कहीं आगे जा चुका है.”
उन्होंने लिखा, ”आपको अनशन ख़त्म करते देखकर बहुत ख़ुशी हुई. कृपया आराम कीजिए और अपनी सेहत का ख़्याल रखिए. साथ ही, कृपया यह भी सुनिश्चित कीजिए कि सरकार अब आंदोलन को तोड़ने की कोशिश के लिए आपकी आवाज़ का इस्तेमाल एक औज़ार के तौर पर न कर सके. शुक्रिया.”


