Friday, July 24, 2026

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में तोड़ा अनशन, लोगों से की ये अपील, अभिजीत दीपके ने कहा

नई दिल्ली : 26 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरूवार देर रात अपना खत्म कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ-साथ लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन तोड़ा. सोनम वांगचुक ने लिखा, “इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था.”

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ की बैठक, गांधी स्मृति में दिवंगत नीट छात्रों को देंगे श्रद्धांजलि, कहा – छात्र नहीं अकेले

लोगों से की ये अपील

उन्होंने बताया कि यह फैसला कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है. वांगचुक ने आगे लिखा, “मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें और इसे लेकर बहुत सतर्क रहें.”

बता दें कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बीते एक महीने से जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. इसी मांग के समर्थन में सोनम वांगचुक पिछले महीने 28 जून से अनशन पर बैठे हुए थे.

अभिजीत दीपके ने कहा

सोनम वांगचुक के गुरुवार आधी रात 26 दिनों के बाद अपना अनशन ख़त्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो संदेश में इस पर खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ”हमें राहत है और खुशी भी कि सोनम सर ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सर, आपके असाधारण साहस और त्याग के लिए आपका धन्यवाद. आपने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया. आपका जीवन इस देश के लिए बहुत अनमोल है. कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर