Thursday, July 2, 2026

केंद्र सरकार ने व्हाट्सऐप के ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर को लेकर मेटा से मांगा जवाब

नई दिल्ली : भारत में व्हाट्सऐप पर ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर शुरू करने को लेकर सरकार ने मेटा को नोटिस जारी किया है. मेटा व्हाट्सऐप की मालिकाना कंपनी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सरकार ने मेटा को निर्देश दिया है कि वह ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर के बारे में तीन दिन के भीतर विस्तार से स्पष्टीकरण दे.

इसे भी पढ़ें : रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में टेंपो चालक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

भारत में लागू नहीं

सरकार ने मेटा को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले पर परामर्श प्रक्रिया पूरी होने तक ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर भारत में लागू न किया जाए. इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सऐप ने घोषणा की थी कि वह सिलसिलेवार तरीके से ऐसा फ़ीचर शुरू करेगा,जिसके तहत यूजर अपनी पसंद का यूज़रनेम चुन सकेंगे. साथ ही किसी नए व्यक्ति से पहली बार संपर्क करते वक़्त अपना मोबाइल नंबर छिपा सकेंगे.

यूज़रनेम एक विशिष्ट पहचान

यूज़रनेम एक वैकल्पिक और विशिष्ट पहचान (यूनिक आइडेंटिफायर) होगा, जिसे यूजर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए चुन सकेंगे. दूसरे लोग इसी यूज़रनेम के जरिए उन्हें मैसेज भेज सकेंगे या कॉल कर सकेंगे,जबकि उनका मोबाइल नंबर प्राइवेट रहेगा.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर