Monday, June 8, 2026

झारखंड में 6 जून को तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना, जिलों में अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में आज यानी 6 जून को राज्य के अधिकाश हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी. इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. फिलहाल गर्मी का असर देखने को मिलता था.

तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग के कई स्थानों में गर्जन-वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी. विभाग ने कहा कि 8 और 9 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात हो सकती है. वहीं इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी.

इसे भी पढ़े झारखंड में राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम होंगे जेएमएम उम्मीदवार, सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन

कई स्थानों में प्री मॉनसून शुरू 

संभावना के अनुसार, 10 जून से कई स्थानों में प्री मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. जिसमें सबसे अधिक बारिश पाकुड़ में 80 मिमी के दर से हुई. इस दौरान मौसम विभाग ने आमजन से सुरक्षित रहने की अपील की है. जहां वज्रपात और बारिश के समय लोगों को पेड़ और खुले आसमान की नीचे जैसे स्थानों में जाने से बचें.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर