Thursday, July 23, 2026

दिल्ली में LPG सिलेंडर ब्लास्ट में ढही बिल्डिंग, तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक फंसा

नई दिल्ली : दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण एक इमारत ढह गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : आईपीएल 2026 के चैंपियन आरसीबी के बल्लेबाज़ टिम डेविड पर कार्रवाई, जानें क्या है मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हादसा एक संभावित एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि इसके प्रभाव से पूरी की पूरी बिल्डिंग ढह गई और वहां चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हालांकि, अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है. बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है.

मौके पर मौजूद बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही मलबे को हटाना शुरू कर दिया था. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मलबे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया. अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर