Sunday, November 1, 2026

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय घेराव, रांची में हाई अलर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची : नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता सहित पांच गिरफ्तार, सीआईडी की कार्रवाई

WhatsApp Image 2026 07 23 at 11.16.34

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के साथ-साथ सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वे नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के विरोध का जवाब देने की तैयारी में जुटे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की घोषणा की है. इन तीन सूत्री मांगों में पहला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरा दिल्ली में छात्रों पर हुए एफआईआर को निरस्त करने की मांग और तीसरा संसद में इन विषयों पर चर्चा की मांग शामिल है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर