Thursday, October 29, 2026

आईपीएल 2026 के चैंपियन आरसीबी के बल्लेबाज़ टिम डेविड पर कार्रवाई, जानें क्या है मामला

खेल डेस्क : आईपीएल 2026 के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज़ टिम डेविड पर कार्रवाई हुई है. टिम को आईपीएल 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फ़ाइनल मुक़ाबले में टिम डेविड ने गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ़ आइस बैग फेंक दिया था. इसे आचार संहिता का लेवल-1 उल्लंघन माना गया.

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में मणिपुरी फ़िल्म ‘बूंग’ ने जीते तीन अवॉर्ड

डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. यह नियम कहता है कि मैच के दौरान गेंद या कोई उपकरण (जैसे पानी की बोतल) किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर या मैच रेफ़री की तरफ़ ग़लत और ख़तरनाक तरीक़े से फेंकना अपराध है.”

इसके बाद टिम डेविड पर मैच फ़ीस का 50 फ़ीसदी जुर्माना भी लगाया गया है. डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए. इस तरह इस सीज़न में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए हैं. नियम कहता है कि पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीज़न के पहले मैच में सस्पेंड किया जाता है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर