Thursday, July 23, 2026

राहुल गांधी के पेपर लीक के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले- ‘संसद में चर्चा को तैयार, सच सामने लेकर आएंगे’

नई दिल्ली: पेपर लीक मामले पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. बुधवार को राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस में 150 से ज्यादा पेपर लीक मामलों का जिक्र किया था. इसके जवाब में जेपी नड्डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन शासित राज्यों की एक लंबी लिस्ट पेश कर दी है.

नड्डा ने साफ कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे से राजनीतिक फायदा उठाना बिल्कुल भी सही नहीं है. सरकार हर आरोप की जांच करेगी और दूध का दूध पानी का पानी करेगी. जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के न्याय को लेकर गंभीर नहीं हैं. वो सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय घेराव, रांची में हाई अलर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

‘राहुल गांधी सेलेक्टिव हो गए हैं’

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को लेकर कहा, ‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप इतने सेलेक्टिव क्यों हैं’. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यूपीए और उसके समर्थित राज्यों के मामलों का जिक्र तक नहीं किया. जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल का मकसद छात्रों को न्याय दिलाना नहीं है. वो सिर्फ इस मुद्दे पर राजनीतिक माइलेज लेना चाहते हैं. नड्डा ने कहा कि युवाओं के विरोध प्रदर्शन का राजनीतिक फायदा नहीं उठाना चाहिए. यह हम सबके लिए एक बहुत ही गहरी चिंता का विषय है. सभी को मिल बैठकर इस बड़ी समस्या का समाधान निकालना चाहिए.

कांग्रेस और विपक्ष को घेरा

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष शासित राज्यों में हुए पेपर लीक की भी चर्चा की. उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड परीक्षा में, हिमाचल प्रदेश स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड में, तेलंगाना में एसएससी परीक्षा और कर्नाटक में पीयूसी परीक्षा में पेपर लीक की चर्चा की. इसके अलावा जेपी नड्डा ने तमिलनाडु, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पंजाब का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि टीएमसी सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था.

वांगचुक के पत्र का जवाब

जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक का जिक्र करते हुए कहा कि हम उनका हालचाल लेने गए थे और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की. सरकार उनके ओपन लेटर का जवाब भी जरूर देगी. उन्होंने साफ किया कि मोदी सरकार आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलकर संसद में गहन चर्चा करना चाहती है. सरकार जानना चाहती है कि इस पेपर लीक की असली वजह क्या है. विपक्ष संसद में जितने घंटे चाहे हम चर्चा के लिए तैयार हैं. बस शर्त यह है कि विपक्ष अपना गोल पोस्ट चेंज ना करे. विपक्ष समय तय करे ताकि एक सार्थक चर्चा के बाद कोई ठोस सल्यूशन निकल सके.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर