Friday, July 24, 2026

जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत नौ परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों के कारण अगले आदेश तक स्थगित

रांची : जेपीएससी ने सीआईडी जांच तथा चेयरमैन एल ख्यांगते के पद से इस्तीफा के बाद 14वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत नौ परीक्षाओं को अपरिहार्य कारण बताते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि स्थगित की गई इन नौ परीक्षाओं के माध्यम से कुल 502 पदाें पर नियुक्ति होनी थी। इनमें संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होनेवाली थी।

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक मामलों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

परीक्षाओं के स्थगित किए जाने संबंधित सूचना में कहा गया है कि आयोग द्वारा नौ जुलाई को जारी कैलेंडर में शेष परीक्षाओं से संबंधित कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। इसमें संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा आठ अन्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई थी। ये सभी परीक्षाएं अगस्त तथा सितंबर माह में आयोजित होनेवाली थीं।

संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य विवादित परीक्षाएं रद भी हो सकती हैं। सबसे अधिक विवादित संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा है, जिसके परिणाम पर सवाल उठ रहे हैं। इस परीक्षा से संबंधित एक ओएमआर शीट वायरल है, जिसमें अनियमितता की संभावनाएं जताई जा रही हैं। विवादित एजेंसी टीडीपीएल तथा तत्कालीन प्रभारी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के माध्यम से जिन परीक्षाओं का आयोजन किया गया, वे सभी रद्द की जा सकती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर