नई दिल्ली : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या गंभीर हो गई है। एकाएक बढ़े तापमान के कारण बिजली की मांग में डेढ़ से दोगुना तक की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप रांची सहित कई जिलों में 8-10 घंटे तक बिजली गुल रह रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इस बिजली संकट के बीच ही झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने विभिन्न अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में निगम मुख्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज, पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर होगी चर्चा
महाप्रबंधक स्तर पर हुआ फेरबदल
जारी अधिसूचना के अनुसार महाप्रबंधक (एसटीएन) प्रभाकर झा को अपने कार्यों के अतिरिक्त महाप्रबंधक (डीएन) का भी प्रभार दिया गया है। वहीं, महाप्रबंधक (आइटी) नंदकिशोर कुमार को महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना से संबंधित कार्य की भी जिम्मेदारी दी गई है। महाप्रबंधक (शहरी परियोजना) राजेश कुमार को महाप्रबंधक (आइटी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आरडीएसएस से संबंधित सभी कार्यों को शहरी परियोजना शाखा से संबद्ध किया गया है।
सह प्रभारी महाप्रबंधकों का भी तबादला
निगम ने सह प्रभारी महाप्रबंधकों के स्तर पर भी फेरबदल किया है। सह प्रभारी महाप्रबंधक (क्रय एवं भंडार) रंजीत झा को महाप्रबंधक (मानिटरिंग) के साथ संबद्ध किया गया है। वहीं, उप महाप्रबंधक (राजस्व) सीतामणि सिंह को उच्च महाप्रबंधक (स्टोर एंड टीआरडब्ल्यू) के रूप में पदस्थापित किया गया है। साथ ही उप महाप्रबंधक (सिस्टम आपरेशन एंड वर्क्स) दीपक कुमार को महाप्रबंधक (राजस्व) का प्रभार दिया गया है।
विद्युत अधीक्षण अभियंता सर्वानंद कुमार कश्यप को महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना)-1 के पद पर पदस्थापित किया गया है। विद्युत अधीक्षण अभियंता पवन कुमार मिश्र को उप महाप्रबंधक (सिस्टम आपरेशन एंड वर्क्स) बनाया गया है। वहीं, विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव का स्थानांतरण गिरिडीह से देवघर किया गया है।


