Thursday, May 28, 2026

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज, पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर होगी चर्चा

नई दिल्ली:  मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक परिणाम, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और क्रिटिकल मिनरल तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुख रूप से चर्चा होने की उम्मीद है।

क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक

भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान की सदस्यता वाला क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान देने वाला महत्वपूर्ण समूह बनकर उभरा है। भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है, क्योंकि वह इस गठबंधन का वर्तमान अध्यक्ष है। यह बैठक वाशिंगटन में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक के लगभग एक साल बाद हो रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मंत्री प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे। वे मौजूदा पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों तथा आपसी हित के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श

बैठक की तैयारियों से परिचित लोगों ने बताया कि क्वाड के विदेश मंत्री यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में क्वाड ने समुद्री सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कुछ सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों और चुनौतियों से निपटने के लिए कई पहल शुरू की है।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर