Thursday, October 29, 2026

हटिया के नए डीएसपी बने नीरज कुमार, पदभार संभालते ही नई जिम्मेदारियों पर दिया जोर

रांची: नीरज कुमार ने हटिया डीएसपी के पद पर योगदान दे दिया है। उन्होंने निवर्तमान डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा से चार्ज लेकर आधिकारिक रूप से पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद नीरज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अपराध नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस

नए डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि हटिया क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के साथ मिलकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त और निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर रहेगी। महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की।

पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने की कोशिश

नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा जीतने के लिए पुलिस को संवेदनशील और जिम्मेदार तरीके से काम करना होगा। इसके लिए क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद बढ़ाया जाएगा। बता दें कि हाल ही में झारखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। राज्य सरकार ने 201 डीएसपी अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की थी। इसी फेरबदल के तहत नीरज कुमार को हटिया डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने पर सीकर निवासी छात्र प्रदीप मेघवाल के पिता से फोन पर की बात

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर