Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह में डेढ़ लाख रुपये के विवाद में छात्रा की हत्या, शव रेलवे पटरी पर फेंका; दंपती गिरफ्तार

गिरिडीह : चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर मिले युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने बंधखारो निवासी विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, सफेद बोरा और मोबाइल फोन बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें: मरांग बुरू आदिवासियों की धरोहर, संघर्ष मोर्चा ने संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, भ्रम फैलाने वाले बयानों का किया विरोध

एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि 20 सितंबर 2026 को चिचाकी स्टेशन के पोल संख्या 335/31 के पास अज्ञात महिला का शव मिला था। मामले में गोमो रेल थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया था। बाद में बगोदर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज कर एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई।

पुलिस के अनुसार, विनोद मंडल पिछले छह-सात वर्षों से लक्ष्मी कुमारी के संपर्क में था और उसकी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करता था। आंध्र प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए लक्ष्मी ने उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद में विनोद ने हत्या की योजना बनाई।

19 सितंबर को लक्ष्मी को बुलाकर एक सुनसान कमरे में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर चिचाकी रेलवे पटरी पर रख दिया गया, ताकि घटना दुर्घटना लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर