पलामू : जिला पुलिस में पुलिस अंचल निरीक्षक स्तर पर फेरबदल किया गया है. सोनू चौधरी को पांडू पुलिस अंचल का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है. वहीं रामाशीष पासवान को पाटन और नीरज कुमार को छत्तरपुर पुलिस अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल, चुटुपालू एवं चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए 239.40 करोड़ स्वीकृत
तबादले के बाद पांडू में रामाशीष पासवान की जगह सोनू चौधरी, पाटन में सुरेश मंडल की जगह रामाशीष पासवान और छत्तरपुर में द्वारिका राम की जगह नीरज कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे. वर्तमान में रामाशीष पासवान पांडू, सुरेश मंडलपाटन और द्वारिका राम को छत्तरपुर अंचल निरीक्षक के पद पर पदस्थापित हैं.
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. तीनों अंचलों में नए पुलिस निरीक्षकों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी. गौरतलब है कि पलामू पुलिस में इससे पहले भी इस वर्ष कई स्तर पर फेरबदल हुआ है. मई में कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया था, जिसमें नीरज कुमार को नौडीहा बाजार थाना की जिम्मेदारी दी गई थी.

