Thursday, October 29, 2026

हजारीबाग में नेता विपक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रेस वार्ता, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

हजारीबाग: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी आज हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों के साथ विशेष वार्ता की। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे छात्र आंदोलन, भाजपा की राजनीति और कांग्रेस के आरोपों को लेकर कई तीखे सवाल पूछे।

इसे भी पढ़ें: मरांग बुरू आदिवासियों की धरोहर, संघर्ष मोर्चा ने संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, भ्रम फैलाने वाले बयानों का किया विरोध

प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार ने सवाल उठाया कि जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन करते हैं, तो भाजपा उनका विरोध करती है, जबकि झारखंड में जेएमएम और इंडिया गठबंधन के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों का भाजपा समर्थन करती है। पत्रकार ने इसे भाजपा की दोहरी राजनीति बताते हुए सवाल किया कि ऐसा क्यों है?

इस सवाल का जवाब देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आंदोलन करने वाले छात्र बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात नहीं करते थे, जबकि दिल्ली में आंदोलन करने वाले कुछ छात्र कहते हैं कि वे बांग्लादेश से प्रेरणा लेते हैं। मरांडी ने आगे कहा कि दिल्ली में आंदोलन करने वाले छात्र यदि ‘रिजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन करने की बात करते हैं, तो यह कहां तक उचित है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीति देश को विनाश की ओर ले जा सकती है।

कांग्रेस पर भी बोला हमला

प्रेस वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को सही मायने में राजनीति करनी है, तो उसे चुनाव जीतकर सत्ता में आना चाहिए। वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर मरांडी ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है, लेकिन सबूत नहीं दे पाती। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस इसी तरह की राजनीति करती रही, तो राहुल गांधी खुद को और इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। कुल मिलाकर, हजारीबाग सर्किट हाउस में हुई इस प्रेस वार्ता के दौरान छात्र आंदोलन, बांग्लादेश का संदर्भ, कांग्रेस की राजनीति और वोट चोरी के आरोप प्रमुख मुद्दे रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर