ENTERTAINMENT DESK:अर्चना पूरन सिंह जिनको आप कभी कपिल शर्मा तो कभी वलॉग्स के जरिए देखते रहते हैं। उनके वलॉग्स में उनका परिवार भी शामिल रहता है। उनके दो बेटे हैं। जो अक्सर उनके वलॉग्स में नज़र आते हैं। उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को इटली में प्रपोज किया। तस्वीरों में वो घुटनों पर बैठ समीक्षा को प्रपोज करते दिखे रहे हैं। समीक्षा के साथ वो काफी लंबे समय से रिलेशनशीप में थे, और पिछले कुछ समय से लिविन में भी रह रहे थे।



दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों एक दम कैजुअल लुक में नजर आए। समीक्षा और आयुष्मान दोनों व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स में ही थे। अपने ट्रिप और प्रपोज़ल की खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, समीक्षा ने लिखा, OF all the places in the world, of all the lives we could’ve lived, somehow we found each other. And we’d choose each other every single time. Here’s to every lifetime together. इतने लोगों में हमने खुदकों चुना और आगे भी चुनेंगे। सब कोई दोनों को बहुत प्यार दे रहा है, और बधाई भी। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधेंगे।

