Friday, October 30, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने पर सीकर निवासी छात्र प्रदीप मेघवाल के पिता से फोन पर की बात

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के सीकर ज़िले के छात्र प्रदीप मेघवाल के पिता से फोन पर बात की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ नीट परीक्षा रद्द होने के बाद प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी. एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने राहुल गांधी की परिवार से फोन पर बात करवाई. राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : चीन में कोयला ख़दान में हुए धमाका से अब तक 82 लोगों की हुई मौत

परिवार पर 11 लाख का कर्ज

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर फोन पर हुई बातचीत का वीडियो जारी किया गया है. परिवार का कहना है कि नीट पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्र प्रदीप बहुत निराश था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली. परिवार ने राहुल गांधी को बताया कि उन पर 11 लाख रुपये का क़र्ज़ है, जो बच्चों की पढ़ाई के लिए लिया गया था.

पेपर लीक करने वालों को सख़्त सज़ा मिले

कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर लिखा, “पीड़ित परिवार की मांग है कि पेपर लीक करने वालों को सख़्त सज़ा मिले और उन्हें न्याय मिले.” कांग्रेस ने कहा, “कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है. हम परिवार को न्याय दिलाएंगे और इस ग़लती के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए.”

21 जून को होगी परीक्षा

नीट-यूजी की मुख्य परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी. हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को इसे आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया था. इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एलान किया कि 21 जून को परीक्षा फिर आयोजित की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर