Friday, July 24, 2026

हजारीबाग पुलिस ने लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया को किया गिरफ्तार

हजारीबाग : पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि टीपीसी का सक्रिय सदस्य दुर्गा बेदिया अपने गांव मिश्राइन मोड़ा में मौजूद है। सूचना मिलते ही गिधी थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 21 मई को कुछ जिलों में लू की चेतावनी

टीम में पुलिस पदाधिकारी और जवानों को शामिल कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि सुरक्षा बलों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार उग्रवादी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गिधी और चुरचू थाना में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, मारपीट, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई कांड दर्ज हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर