Thursday, July 23, 2026

बोकारो में अपराधियों ने जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, परिचितों पर लगाया आरोप

न्यूज डेस्क: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास रविवार रात लगभग 10.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. वहीं उसके ऊपर चाकू से भी हमला किया गया. घायल की पहचान जयराम प्रसाद के रुप में हुई है.  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी

जानकारी के अनुसार, घायल जयराम प्रसाद अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर घायल जयराम ने बताया कि वह चाय की दुकान में बैठकर चाय पी रहा था. इसी दौरान बुलेट और बाइक सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी.

इसे भी पढ़े: झारखंड में अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

परिचितों पर लगाया आरोप

उसके कुछ परिचित लोगों ने ही उस पर गोली चलाई है. जिससे उनके पैर पर गोली लग गई. गोली लगने के बाद जयराम जान बचाकर भागने लगा, तभी हमलावरों ने उस पर चाकू से भी कई बार वार किया. जयराम ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बूट्टू सिंह, रुपेश सहित 2-3 लोगों पर गोलीबारी का आरोप लगाया है.

अपरोपियों की तलाश जारी

इस घटना के संबंध में सीटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि बोकारो के सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर के पास कुछ बाइक सवार लोगों ने जयराम प्रसाद पर फायरिंग कर दी. उनके पैर में गोली लगी है. जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद के मामले में गोली चली है. फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कहा जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर