Thursday, October 29, 2026

झारखंड में अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड के कई राज्यों में आज से लेकर 23 मई तक बारिश की संभावना है. 11 जिलों में 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात गिरने की भी संभावना है. वहीं बाकी के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने आमजन से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मोबाइल का उपयोग न करें.

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज से लेकर 6 दिनों तक झारखंड के कई इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि सोमवार को धनबाद और गिरिडीह के साथ मंगलवार को 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. बारिश के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है.

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 18-20 मई तक बारिश की संभावना है. इसके बाद 21 मई को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही तेज रफ्तार हवा चलेगी. वहीं 21-23 मई तक गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी.

इसे भी पढ़े: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभागों की करेंगे समीक्षा, समीक्षा बैठक को लेकर तैयारियां शुरू करने का निर्देश

मंगलवार को 11 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने कहा कि आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी. वहीं अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा सोमवार-मंगलवार को राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके अलावा बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

मौसम वैज्ञानिक ने आमजन से की अपील 

पिछले 24 घंटों में पश्चिम सिंहभूम के मंजहारी में सबसे अधिक बारिश 18 मिमी दर्ज की गई है. इसके बाद धनबाद के मैथन में 7.4 मिमी बारिश हुई. वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान पलामू के डाल्टनगंज में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. इसके साथ ही सरायकेला में 40.4 डिग्री और जमशेदपुर में 38.6 डिग्री तक रहा.

वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होते ही सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और वज्रपात के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने तथा सेल्फी लेने जैसी गतिविधियों से बचें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर