Friday, July 24, 2026

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

रांची:  झारखंड में आज यानी गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की सी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार पड़ पही भीषण गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवांए चल सकती हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश

कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 34.2 मिमी बारिश सिमडेगा में दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 21 मिमी बारिश, बेड़ो में 16.5 मिमी बारिश, खूंटी में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें: बिहार में आज 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

कल कई शहरों में बदला रहा मौसम

बुधवार देर शाम से राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, कोडरमा और कोल्हान क्षेत्र के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदला। घने बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर बादलों की तेज गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। बारिश और तेज हवा के कारण कुछ इलाकों में लोगों को आवागमन में परेशानी भी हुई, जबकि किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभदायक बताया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं। इसी कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर