Wednesday, July 1, 2026

बिहार में 15 IAS अधिकारियों का तबादला, शिक्षा विभाग के नए सचिव बने विनोद सिंह गुंजियाल

पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को 15 IAS अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी की। इस फेरबदल में कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, सचिव और प्रमंडलीय आयुक्तों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

शिक्षा विभाग को मिला नया सचिव 

जारी अधिसूचना के अनुसार विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है। उन्हें निर्वाचन विभाग के साथ-साथ खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं डॉ. बी. राजेन्दर को शिक्षा और खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। सरकार ने श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर तैनात किया है। प्रशासनिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

कई जिलों और प्रमंडलों में बदलाव

शुभम कुमार को नालंदा से स्थानांतरित कर पटना जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल के आयुक्त पद से हटाकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल आयुक्त पद से हटाकर खान एवं भू-तत्व विभाग का सचिव-सह-खान आयुक्त बनाया गया है। उन्हें बिहार राज्य खनिज विकास निगम और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

श्रम और आईटी विभाग में भी बदलाव

के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से हटाकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।  हिमांशु शर्मा को जीविका मिशन से स्थानांतरित कर विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। हालांकि वे जीविका और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। सरकार ने प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल और हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

यह भी पढ़ें:MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, फैसले के बाद धार में हाई अलर्ट 

चार दिन पहले भी हुआ था बड़ा फेरबदल

इससे पहले चार दिन पहले बिहार सरकार ने 16 IPS और 12 IAS अधिकारियों का तबादला किया था। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई IPS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई थीं। सरकार ने कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और तकनीकी सेवाओं जैसे अहम विभागों में बदलाव किए थे। IPS अधिकारी  विकास वैभव को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले बिहार राज्य योजना परिषद में सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। नए आदेश में उन्हें फिर से पुलिसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास वैभव वर्ष 2023 में तत्कालीन डीजी शोभा अहोटकर के साथ विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उस समय उन्हें लंबे समय तक वेटिंग में रखा गया था, जिसके बाद उनका दूसरे विभाग में तबादला कर दिया गया था।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर