Sunday, September 13, 2026

दरभंगा में उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

दरभंगा : जिले में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी में गई उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों के हमला कर देने की सूचना सामने आ रही है, इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला की है जहां अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी में गई उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार की सम्राट सरकार की अग्नि परीक्षा 24 को, निशांत कुमार समेत कई नेताओं की बढ़ी सुरक्षा

मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धरौड़ा दलित टोला में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। इसी सूचना पर मद्य निषेध विभाग की टीम पुलिस टीम के साथ छापेमारी के लिए पहुंची जहां अचानक स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। लोगो के हमले में ASI विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही सतीश कुमार और महिला सिपाही शांभवी रानी जख्मी हो गए।

इस घटना को लेकर बेनीपुर के थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि शराब अभियान के विरुद्ध अभियान के तहत टीम छापेमारी के लिए पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने हमलाकर दिया। वहीं बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मद्य निषेध टीम के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की पहचान की जा रही है, सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर