Saturday, October 31, 2026

सड़क किनारे रिश्तेदार का इंतजार कर रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, पत्नी की मौत, सड़क जाम

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़े दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज के दियारा में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन संकट बरकरार, कमर तक पानी में जिंदगी

बताया गया कि पति-पत्नी सड़क किनारे खड़े होकर अपने एक रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आयरन लदा तेज रफ्तार हाइवा अचानक उनकी ओर आ गया। हाइवा ने महिला को रौंद दिया और उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण हाइवा चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर