खेल डेस्क : कज़ाकिस्तान की एलेना रिबाकिना ने पहली बार यूएस ओपन महिला एकल का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में रिबाकिना ने पिछले दो बार की चैंपियन बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा किया. इस जीत के साथ रिबाकिना के नाम अब तीन महिला एकल ग्रैंड स्लैम ख़िताब हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें : JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच में दबाई जा रही सच्चाई, प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा : बाबूलाल मरांडी
वह सोमवार को आधिकारिक तौर पर दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगी. रिबाकिना ने इससे पहले 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीता था. ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में भी उन्होंने सबालेंका को ही मात दी थी. यूएस ओपन का ख़िताब जीतने के बाद रिबाकिना के पास अब करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए सिर्फ़ फ़्रेंच ओपन की ट्रॉफ़ी जीतना बाक़ी है


