Sunday, September 13, 2026

एमपी के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके का तंज, ‘मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं’

न्यूज डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके शनिवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे थे. वह आदिवासी क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के कारण बच्चों की मौत के बाद वहां स्वास्थ्य सुविधाओं को देखने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान कुछ सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल-जवाब किए. इन्फ़्लुएंसर्स ने दीपके से सवाल करते हुए पूछा, “क्या आप अब लाशों पर राजनीति करने आए हैं?” इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : बुध देव की कृपा से चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि के मुताबिक अपना आज का दिन

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर व्यंग्यात्मक अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज़ कसते हुए लिखा कि वह राज्यपाल भवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे. इसके बाद उन्होंने एक नकली इस्तीफ़ा भी शेयर किया. दीपके ने सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने ख़ुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए लिखा, “मैं तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं.”

पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए तंज़ कसा, “मुझे मध्य प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर मिला, लेकिन मैं इसमें विफल रहा.” दीपके की इस पोस्ट में बालाघाट में बच्चों की मौत के साथ-साथ प्रदेश की स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा व्यवस्था पर भी व्यंग्य किया गया. पोस्ट का संदर्भ राजनीतिक कटाक्ष से है और यह कोई वास्तविक इस्तीफ़ा नहीं है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर