Thursday, October 29, 2026

चाईबासा में लूट के दौरान व्यापारी को पेट में मारी गोली, घायल ने आरोपी को दबोचा

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमीरता गांव में शनिवार देर रात करीब 10 बजे लूट की वारदात के दौरान अपराधियों ने बर्तन (डेकची) व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद भी घायल व्यापारी और उसके साथियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए एक नकाबपोश अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : जस्लोक अस्पताल के संचालक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, रकम नहीं देने पर परिवार समेत हत्या की धमकी

जानकारी के अनुसार, सुरजीत दास अपने साले संजय दास और साथी कृष्णा प्रामाणिक के साथ सिमीरता गांव में किराये की दुकान लेकर डेकची बेचने का कारोबार करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे दो नकाबपोश बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और शटर गिराकर हथियार के बल पर रुपये मांगने लगे।

अपराधियों ने दुकान में रखे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर सुरजीत और उनके साथियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान अपराधी ने सुरजीत के पेट से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सुरजीत लहूलुहान होकर गिर पड़े, लेकिन उन्होंने और उनके साथियों ने हिम्मत नहीं हारी और एक अपराधी को दबोचे रखा।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को बांध दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सुरजीत दास और पकड़े गए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से एक पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर