Tuesday, July 21, 2026

बिहार की सम्राट सरकार की अग्नि परीक्षा 24 को, निशांत कुमार समेत कई नेताओं की बढ़ी सुरक्षा

पटना : आगामी 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपना बहुमत साबित करेंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आयोजित होगा। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम सम्राट चौधरी सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।

संविधान के अनुच्छेद 163, 164 और 175 के तहत नई सरकार के गठन के बाद राज्यपाल बहुमत परीक्षण के लिए विधानसभा सत्र बुलाने का निर्देश देते हैं। नई सरकार को सदन में विश्वास मत के जरिए यह साबित करना होता है कि उसे विधानसभा के कुल सदस्य संख्या का ब्रहमत हासिल है।

सदन में 201 सदस्यों का भारी बहुमत

243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन के पास भारी बहुमत है। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा, जदयू समेत पांचों सहयोगी दलों ने मिलकर 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह पटना की बांकीपुर सीट से विधायक थे, जो अभी खाली है।

कैबिनेट का विस्तार कब?

माना जा रहा है कि सदन में विश्वास मत पेश करने के बाद ही सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। तब तक मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम मिलकर ही सरकार चलाएंगे।

इसे भी पढ़ें: देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर महिलाओं से मांगी ‘माफ़ी’, कहा-विपक्ष को मिलेगी ‘सज़ा’

निशांत कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा

इधर गृह विभाग की विशेष शाखा ने राज्य के दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है। जबकि पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा कम कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। गृह विभाग ने दोनों डिप्टी सीएम और निशांत कुमार समेत पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को अब Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। वहीं पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी Y+ सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

बता दें कि Z श्रेणी की सुरक्षा के तहत 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिसमें 4 से 6 कमांडो होते हैं। इसके साथ ही एक PSO तैनात किये जाते हैं जबकि उनके काफिले को एक एस्कॉर्ट और एक पायलट वाहन सुरक्षाकर्मियों से लैस मिलता है। Z श्रेणी की सुरक्षा में आवास पर भी 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाते हैं और आने जाने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जाती है।

बता दें कि इससे पहले सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा पूरे देश भर में Z+ कर दी गई है साथ ही उन्हें दिल्ली में टाइप VIII का बंगला आवंटित किया गया है। दिल्ली में अब नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पड़ोसी बन गये हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर