Sunday, September 13, 2026

जस्लोक अस्पताल के संचालक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, रकम नहीं देने पर परिवार समेत हत्या की धमकी

रांची : बजरा स्थित जस्लोक अस्पताल के संचालक डॉ. जितेंद्र सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: सड़क किनारे रिश्तेदार का इंतजार कर रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, पत्नी की मौत, सड़क जाम

डॉ. सिन्हा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:39 बजे उनके मोबाइल नंबर पर दो बार व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल नहीं उठाने पर लगातार कॉल और धमकी भरे संदेश आने लगे। ऑडियो संदेश के माध्यम से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई। साथ ही धमकी दी गई कि रकम नहीं देने पर परिवार समेत उनकी हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वालों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर