साहिबगंज : गंगा का जलस्तर रविवार सुबह घटकर करीब 28.65 मीटर पर पहुंच गया, लेकिन साहिबगंज के दियारा क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति अब भी बनी हुई है। किशन प्रसाद, लालबथानी, रामपुर, रामनगर, बलुआ टोली, मखमलपुर दक्षिण और मुसहरी टोला समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
इसे भी पढ़ें: JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच में दबाई जा रही सच्चाई, प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा : बाबूलाल मरांडी
कई इलाकों में घरों के भीतर कमर तक पानी घुस गया है। कई मकान पानी में डूब चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। जिनके घर पानी में घिर गए हैं, वे सुरक्षित स्थानों की तलाश में ऊंची सड़कों और बांधनुमा रास्तों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
बाढ़ से घिरे ग्रामीण परिवार अपने बच्चों, जरूरी सामान और मवेशियों के साथ ऊंची सड़कों पर दिन-रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर जागकर परिवार और पशुओं की सुरक्षा करनी पड़ रही है। बारिश और बाढ़ के बीच खुले में रहना उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहा है।


