मनोरंजन: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैम नील का सोमवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ में निभाए गए किरदार के लिए वो दुनियाभर में मशहूर हुए थे. सैम नील के परिवार ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका निधन अचानक और अप्रत्याशित रूप से हुआ. उन्होंने सिडनी में अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली.
इसे भी पढ़ें : Imtiaz Ali Daughter Engagement: कौन हैं इदा अली के मंगेतर कृष अग्रवाल?
साल 2023 में सैम नील ने जानकारी दी थी कि उन्हें कैंसर होने का पता चला था. हालांकि, इसी साल अप्रैल में उन्होंने बताया था कि वह कैंसर मुक्त हो चुके हैं. उत्तरी आयरलैंड में जन्मे सैम नील जब 7 साल के थे, तब उनका परिवार न्यूज़ीलैंड आ गया था. बाद में उन्होंने लोकप्रिय सिरीज़ ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ में बेलफास्ट के एक पुलिस प्रमुख की भूमिका निभाई थी.
सैम नील ने साल 1993 में रिलीज़ हुई पहली ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म में डॉ एलन ग्रांट का यादगार किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने इस किरदार को इसी फ्रेंचाइजी की आगे की फिल्मों में भी दोहराया. इसके अलावा वह द पियानो, द हंट फॉर रेड अक्टूबर और इवेंट होराइजन जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते थे.


