Thursday, November 5, 2026

रांची में 26 जुलाई से पहली बार हो रहे 135वें डूरंड कप-2026 के मैचों में फ्री टिकट की व्यवस्था

रांची : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें एडिशन डूरंड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही है। राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। 26 जुलाई से शुरू रहे मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त करेंगे। इसके लिए खेल निदेशालय ने व्यापक तैयारियाँ की है। खेल निदेशक छवि रंजन ने सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. इस मौके पर इंडियन आर्मी के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “झारखण्ड जनाधिकार महासभा” के दावों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया खंडन

फ्री टिकट की व्यवस्था

खेल निदेशक छवि रंजन ने कहा कि मैच देखने के लिए राज्य सरकार की तरफ़ से निःशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है। मैच के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त तक निःशुल्क टिकट वितरित किए जाएंगे। टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे और एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे। स्टेडियम परिसर में गेट नंबर 11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट नंबर 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें।

24 टीमों में मुकाबला

छवि रंजन ने कहा कि वर्ष 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। रांची में आयोजित इसके 135वें संस्करण में 24 टीमें पांच मेजबान शहरों में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग (ISL), आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भागीदारी होगी।

स्टेडियम में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दर्शकों को हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खाद्य सामग्री, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, पेशेवर कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर