Entertainment Desk: बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। उन्होंने अपने लंबे समय के पार्टनर कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है।
Highlights:
कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल?
कृष अग्रवाल फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं। वो प्रोफेशन से एक इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल हैं। इदा और कृष काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता काफी प्राइवेट रहा है।
इदा पहले भी सोशल मीडिया पर कृष के साथ फोटो शेयर करती थीं, लेकिन कभी टैग नहीं करती थीं। अब सगाई के साथ उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।
कौन हैं इदा अली?
इदा खुद भी क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हैं। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में ‘Lift’ नाम की शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने Amazon Mini TV के लिए रोमांटिक ड्रामा ‘उलझे हुए’ की कहानी लिखी।
यंग लोगों और मेंटल हेल्थ पर बात करने के लिए इदा ने ‘रिफ्रेश’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है। उन्होंने अमेरिका की Chapman University के Dodge College of Film and Media Arts से फिल्म की पढ़ाई की है।
फिल्मों के अलावा इदा पॉडकास्टिंग में भी एक्टिव हैं। उन्होंने कॉमेडियन करीमा बैरी के साथ मिलकर पॉप-कल्चर पॉडकास्ट ‘Why Are The Curtains Blue’ होस्ट किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की सगाई की झलक
इदा ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी डायमंड रिंग दिख रही है। वीडियो के आखिर में कृष भी नजर आते हैं और दोनों सेल्फी लेते हैं।
इदा ने कैप्शन में लिखा, “01/07/26 11 PM, Ytresand”। इस पोस्ट पर खुशी कपूर ने भी कमेंट करके बधाई दी।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, यूपी सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस, मांगा जवाब
इसे भी देखें :


