Tuesday, July 21, 2026

2024 में रांची के एक्सट्रीम बार DJ मर्डर केस में दस आरोपी दोषी करार, मंगलवार को सजा का एलान

रांची : 26 मई 2024 को हुए चर्चित एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेंद्र कुमार की कोर्ट अब सजा की बिंदुओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगी. दोषी करार दिए गए अन्य आरोपियों में अशोक कुमार सिंह, मो. शमीरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामला में हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो महिला आरोपियों का ACB कोर्ट में सरेंडर

विवाद व मारपीट के दौरान घटना

चुटिया थाना अंतर्गत 26 मई 2024 की देर रात हुई यह घटना रेडिसन ब्लू होटल के ठीक सामने स्थित एक्सट्रीम बार में हुई थी, जब बार बंद होने के समय 4-5 युवक पहुंचे और इस दौरान बार स्टाफ से विवाद व मारपीट की घटना हुई. मारपीट का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित अपने किराए के मकान में गया और वहां से राइफल लेकर दोबारा बार पहुंचा. उसने बार के भीतर घुसकर पश्चिम बंगाल निवासी डीजे संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

CCTV में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात में आरोपी ने पार्किंग एरिया में भी कई राउंड फायरिंग की और कार से मौके से फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी अभिषेक, उसके पिता अशोक सिंह और दोस्तों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर