Wednesday, July 1, 2026

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए सीएम, चुनाव परिणाम के दस दिनों बाद कांग्रेस का फैसला

न्यूज डेस्क केरल की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। तिरुवनंतपुरम में आयोजित गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद वीडी सतीशन के नाम पर अंतिम मुहर लगी। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के नेताओं ने फैसले का स्वागत किया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

हाईकमान ने लिया फैसला

मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली और केरल में लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। बुधवार रात कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दे दिए थे कि जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से बाहर निकलने के बाद कहा था कि विधायक दल द्वारा अधिकृत सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: केरल में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

वीडी सतीशन को केरल की राजनीति में एक आक्रामक और सक्रिय नेता माना जाता है। उन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए राज्य की वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई थी। पार्टी के भीतर उन्हें युवा और मजबूत नेतृत्व के रूप में देखा जाता है। सतीशन के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। तिरुवनंतपुरम समेत कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि सतीशन के नेतृत्व में सरकार राज्य के विकास और संगठन को मजबूत करने का काम करेगी

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर