Tuesday, July 21, 2026

प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण : सम्राट चौधरी

पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब राज्य के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पिस्का एवं मुरी रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है। रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल भवनों के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की एक व्यापक पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय विकास को और अधिक बल मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री के प्रति बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे अवसंरचना के विकास को आगे भी नई गति मिलती रहेगी और राज्य के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर