Tuesday, July 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पिस्का एवं मुरी रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण समारोह के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पिस्का रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर झारखण्ड के पिस्का एवं मुरी रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण किया गया।

हाइड्रोजन संचालित ट्रेन ऐतिहासिक उपलब्धि

राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना केवल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना नहीं, बल्कि आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं यात्री-केंद्रित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन के शुभारंभ को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में देश की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विश्व-स्तरीय परिवहन व्यवस्था

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेल आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्व-स्तरीय परिवहन व्यवस्था के रूप में निरंतर विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों, रेल विद्युतीकरण तथा ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से भारतीय रेल नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो रहा है।

बेहतर रेल संपर्क

उन्होंने कहा कि पुनर्विकसित पिस्का एवं मुरी रेलवे स्टेशन झारखण्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति एवं विरासत को भी इन स्टेशनों के स्वरूप में स्थान दिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक रेलवे अवसंरचना राज्य में पर्यटन, व्यापार, निवेश एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी तथा बेहतर रेल संपर्क समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर