Thursday, May 14, 2026

काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग, टला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। इस्तांबुल से काठमांडू आ रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट टीके-726 के लैंडिंग के दौरान टायर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

फायर ब्रिगेड ने तुरंत पाया आग पर काबू

एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया कि विमान के उतरते समय उसके टायर में आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विमान में 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य थे सवार

अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य मौजूद थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।  घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर से आग और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला जाता भी देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ का आज ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी करेंगे कुंभाभिषेक

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ पाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर