कोडरमा : जिले में बुधवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रक के पलट जाने से उसमें लदे दाल के सैकड़ों बोरो को स्थानीय लोगों ने लूट लिया. बताया जा रहा है कि एक खाली ट्रक और दूसरा दाल लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी काली मंडा के पास हुई।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में रामनवमी को लेकर हाईअलर्ट, प्रशासन ने जुलूस में शामिल होने वाले सभी झांकियों में GPS किया अनिवार्य
हादसे के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में दाल के बोरे बिखर गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने लगभग 500 बोरा दाल लूट ली। दोनों ट्रकों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक सड़क के दोनों किनारों पर पलट गए। हालांकि खाली ट्रक के चालक को हल्की चोट आई, लेकिन दाल लदे ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।


