Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग में रामनवमी को लेकर हाईअलर्ट, प्रशासन ने जुलूस में शामिल होने वाले सभी झांकियों में GPS किया अनिवार्य

हजारीबाग : रामनवमी पर्व के चौथे और अंतिम मंगलवार के मौके पर निकाले गये मंगला जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए डीआईजी अंजनी कुमार झा, एसपी अंजनी अंजन और डीसी शशि प्रकाश सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम मंगलवार देर रात तक शहर के विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते नजर आये।

अधिकारियों ने झंडा चौक से ग्वालटोली चौक तक पैदल मार्च कर बिजली, लाइटिंग, साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था और जुलूस मार्ग में पड़ने वाले अखाड़ों व क्लबों के रास्तों का बारीकी से जायजा लिया। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है, ताकि हर गतिविधि पर नजर बनी रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक अप्रैल से बिजली हो सकती है महंगी, नए टैरिफ की आज होगी घोषणा

सभी झांकियों में GPS सिस्टम अनिवार्य

पिछले सालों में रामनवमी के दौरान होने वाली घटनाओं को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने इस बार सभी झांकियों में GPS सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है, ताकि जुलूस की हर मूवमेंट पर प्रशासन की सीधी नजर रह सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, अस्थायी शौचालय, फायर ब्रिगेड और अन्य आपात सेवाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। जुलूस मार्गों पर बैरिकेडिंग और नो-एंट्री संकेत भी लगाए गए हैं। बता दें कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और अनोखी परंपरा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। होली के बाद मंगल जुलूस के साथ यहां उत्सव अपने चरम पर पहुंचता है, जो इसे अन्य स्थानों से अलग और खास बनाता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर