Sunday, November 1, 2026

25 से 27 जुलाई तक होने वाली JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की अधिसूचना

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने 25 से 27 जुलाई तक होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 2204 अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे, जिन्हें बीते 2 जुलाई को आए पीटी रिजल्ट में सफल घोषित किया गया था, लेकिन अब परीक्षा शुरू होने से महज तीन दिन पहले आयोग ने इसे अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. आयोग ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की.

इसे भी पढ़ें : CID ने पोड़ैयाहाट के बीएसओ अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को किया गिरफ़्तार, एजेंसी TDPL का रह चुका था मैनेजर

WhatsApp Image 2026 07 22 at 17.56.50

आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षा संचालन में सामने आई अनियमितताओं और सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इन परिस्थितियों को अपरिहार्य बताते हुए आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है. संशोधित कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में JPSC परीक्षा प्रक्रिया को लेकर लगातार विवाद सामने आए हैं. कथित अनियमितताओं की जांच पहले से ही विभिन्न स्तरों पर चल रही है. इसी बीच सरकार की ओर से मिले निर्देशों के बाद आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया. इस निर्णय को मौजूदा जांच और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल JPSC की आधिकारिक वेबसाइट एवं आयोग द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें. अब सभी उम्मीदवारों की निगाहें आयोग की अगली अधिसूचना पर टिकी हैं, जिसमें नई परीक्षा तिथि और संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. परीक्षा स्थगित होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति भी प्रभावित हुई है, वहीं राज्यभर में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर