Wednesday, July 22, 2026

सीजेपी ने केंद्र सरकार को भेजा बातचीत के लिए दो प्रस्ताव, जंतर मंतर पर हो बातचीत या…

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें आज सुबह भी सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया था और सरकार के सामने दो विकल्प रखें हैं. सौरव दास ने कहा, “हमने सरकार के सामने दो विकल्प रखे हैं. हमने उनसे कहा है कि या तो वो जंतर-मंतर आ जाएं, या फिर जंतर-मंतर के पास किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत हो सकती है.”

इसे भी पढ़ें: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनशन ख़त्म करने के लिए हुए राजी, केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

केंद्र सरकार का दावा गलत

सौरव दास ने सरकार के उस दावे पर भी बात की, जिसमें कहा गया था कि 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था. सौरव दास ने कहा, “उन्होंने (सरकार ने) 20 जुलाई को भी हमसे संपर्क किया था. वे जो यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने हमसे संपर्क नहीं किया, वह पूरी तरह ग़लत है. वो सुबह से ही हमसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें पुलिस हमें सरकार से बातचीत करने के लिए कह रही है.”

पुलिस के जरिए मिला प्रस्ताव

सौरव दास ने आगे बताया, “आज भी पुलिस हमारे पास आई और कहा कि सरकार बातचीत करना चाहती है. हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब सरकार खुले मन से हमारी बात सुने, प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और उन्हें स्वीकार करने की इच्छा रखे.”

सौरव दास ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और दूसरे सांसदों के ख़िलाफ़ हुई पुलिस की कार्रवाई की निंदा की.राहुल गांधी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस सांसदों के साथ धरने पर बैठे थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर