नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान, प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रधानमंत्री के घर के बाहर किए गए धरने की बात की.सांसद राहुल गांधी ने कहा, “सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है. आखिर हमारे छात्रों ने क्या ग़लती की है? उनके सामने सुरक्षा बल हथियार लेकर खड़े हैं. उन्होंने ऐसा क्या ग़लत किया है?”
इसे भी पढ़ें : सीजेपी ने केंद्र सरकार को भेजा बातचीत के लिए दो प्रस्ताव, जंतर मंतर पर हो बातचीत या…
राहुल गांधी ने कहा कि विरोध कर रहे छात्र आतंकवादी नहीं, वे हमारा भविष्य हैं; इसके लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए. पीएम मोदी के घर के बाहर प्रदर्शन के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “हमें लगा कि अगर हिंदुस्तान के स्टूडेंट सड़कों पर हैं तो विपक्ष को भी सड़कों पर होना चाहिए था. ये एक मुख्य कारण था.”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास जाने से पहले वो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास गए और उन्हें बताया कि वो छात्रों के मुद्दे पर सदन में बोलना चाहते हैं. जिसके बाद ओम बिरला ने कहा कि वह सरकार से पूछेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि इसके बाद कोई डिस्कशन नहीं हुआ और पूरे मुद्दे को इग्नोर कर दिया गया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान एक सिंबल हैं और छात्रों के साथ जैसा व्यवहार हो रहा है, उससे छात्र दुखी हैं. और छात्रों के सम्मान के लिए उस सिंबल ‘धर्मेंद्र प्रधान’ को हटाना होगा.”


